फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्राकृतिक दुष्कर्म से किशोरी की मौत: 50 मीटर दूर तक मिले खून के निशान, दे रहे दरिंदगी की गवाही

Wed, 07 Jun 2023 03:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

मृतका की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मुख्य आरोपी मोनू निषाद ने ही किशोरी के गांव के सुधीर नाम के व्यक्ति को फोन करके बताया था कि आपके गांव की लड़की बिरऊपुर के अंजनी सिंह के मकान के पीछे मृत पड़ी है। इसके बाद सुधीर ने मृतका के परिवार के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
किशोरी के साथ हुई दरिंदगी के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिरऊपुर में सड़क पर जाम ल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठी कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्ष की किशोरी के साथ हुई दरिंदगी की घटना से पूरे क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। जिस तरह से उसे घर के अंदर खींचकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, उसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि दरिंदों ने उसके साथ तब तक हैवानियत की, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद घसीटते हुए घर के अंदर से 50 मीटर दूर सड़क तक ले गए। घर की सीढि़यों और रास्ते भर गिरे खून के छींटे दरिंदगी को तस्दीक कर रहे हैं। पुलिस को घर के अंदर खून से सने गद्दे और चादर भी मिली है।

परिवार, गांव व क्षेत्र के लोग दरिंदगी के आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा पुलिस पर इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि उन्हें अभी स्पष्ट तौर पर जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर किशोरी के साथ हुआ क्या था? जबकि पुलिस रात में ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक, गिरफ्तार मोनू निषाद ने पूछताछ में कबूल किया है कि किशोरी से उसका करीब आठ महीने से संबंध था। उसने कबूल किया कि फोन करके किशोरी को बुलाया था। उसके ऊपर विश्वास करके वह चली आई थी।

मृतका की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मुख्य आरोपी मोनू निषाद ने ही किशोरी के गांव के सुधीर नाम के व्यक्ति को फोन करके बताया था कि आपके गांव की लड़की बिरऊपुर के अंजनी सिंह के मकान के पीछे मृत पड़ी है। इसके बाद सुधीर ने मृतका के परिवार के लोगों को जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: दरिंदगी से किशोरी की मौत, अप्राकृतिक दुष्कर्म कर सड़क पर था फेंका, BJP नेता सहित तीन पर FIR
 

 

मां की मांग, दरिंदों को मिले फांसी

दरिंदगी की शिकार किशोरी की मां बदहवास है। उनकी जुबान से सिर्फ यही निकल रहा है कि मुझे बेटी के लिए इंसाफ चाहिए। 14 वर्ष की बेटी को खो चुकी मां का कहना है कि उसकी बेटी के साथ जिसने भी दरिंदगी की है, उसे फांसी दी जानी चाहिए। पुलिस पर भी वह गंभीर आरोप लगा रही है।

कहती है कि पुलिस दबाव बनाकर बेटी के शव का दाह-संस्कार कराना चाहती है। उसकी मां कहती है कि कोई पहली बार नहीं था जब उसने अपनी बेटी को बाजार भेजा था। वह अक्सर उसे घर का सामान,सब्जी आदि लाने भेज देती थी। हैवानियत की भेंट चढ़ी किशोरी छह बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर की थी। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। उसके पिता काफी दिनों से मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार, बोली- पति सौतन को ले आया घर, साहब कुछ करिए

खून से सनी चद्दर व कपड़े बरामद
मंगलवार सुबह एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी व प्रभारी निरीक्षक गौर बृजेंद्र पटेल मय फोर्स दोबारा घटना स्थल पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर कुंदन सिंह के मकान की सघन जांच की। मकान की पहली मंजिल पर एक कमरे में बेड पर खून से सनी चद्दर और गद्दा मिला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए।
विज्ञापन

कुंदन सिंह के बंद मकान में की गई हैवानियत

ग्रामीणों मानें तो कुंदन सिंह गौर ब्लाक का भाजपा किसान मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। बिरऊपुर का उसका घर अक्सर बंद रहता है। उसका परिवार गोरखपुर में रहता है। घर की चाबी इसके ड्राइवर मोनू निषाद व राजन निवासी बिरऊपुर के पास रहती है। माना जा रहा है कि तीनोंं ने योजना बनाकर किशोरी को बुलाया और कुंदन सिंह के घर में ले जाकर हैवानियत की। उसकी मौत हो जाने पर घर से 30 मीटर दूर एक विद्यालय के गेट के पास रख दिया।

तफ्तीश और पीएम रिपोर्ट के आधार पर तरमीम होंगी धाराएं : एसपी
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में परिवार की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं तरमीम की जा रही हैं। नामजद एक आरोपी मोनू की गिरफ्तारी की जा चुकी है। फरार दो आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द से जल्द दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  दरवाजे पर बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, लोगों ने कर टिप्पणी फिर जमकर हुई मारपीट

48 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर रात सवा नौ बजे समाप्त हुआ धरना
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम करके धरना दे रहे परिवार के लोग रात सवा नौ बजे पुलिस के आश्वासन के बाद माने। मौके पर मौजूद एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी,सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने मृतका के परिवार के लोगों को मांग के क्रम में आश्वस्त किया कि 48 घंटे के भीतर आरोपी कुंदन सिंह और राजन निषाद की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही केस में पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें