फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोचिंग जा रही दसवीं की छात्रा की हादसे में मौत

Wed, 21 Jun 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कंचन निषाद फाइल फोटो
विज्ञापन
बस्ती। फोरलेन पर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के खजुहा के पास मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को बेकाबू पिकअप ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के माझा गांव निवासी हरिवंश निषाद की बेटी कंचन निषाद (14) किसान इंटर कॉलेज मरहा गोटवा में हाईस्कूल की छात्रा थी। मंगलवार सुबह वह कप्तानगंज कस्बे में कोचिंग पढ़ने जा रही थी। फोरलेन पर खजुहा के पास पीछे से एक पिकअप ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल कंचन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें