मुंडेरवा। कस्बे के जगदीशपुर बिजली उपकेंद्र के पास सोमवार को रजीत की दस वर्षीय पुत्री सोनाक्षी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी घर से पास में जा रही थी कि तभी मुंडेरवा की तरफ जा रहे दिकतौली निवासी 19 वर्षीय जितेंद्र कुमार गौतम की बाइक की चपेट में आ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद