मां से नए कपड़े मांगे और स्नान करने चला गया था पिंटू
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के हरखौलिया उर्फ मटियरिया गांव में 16 वर्षीय किशोर का रविवार को टिन शेड के मुंडेर से युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, हरखौलिया उर्फ मरवटिया निवासी पिंटू के पिता सुभाष किसी शहर में मजदूरी करते हैं। मां मालती दो बेटे और दो बेटियों को लेकर परिवार से अलग रहती है। रविवार को पिंटू ने मां से नए कपड़े मांगे और स्नान करने चला गया। कुछ देर बाद उसे फंदे से लटका देख मां के पैरों तले जमीन सरक गई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार गौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। इसके कारणोें की जांच की जा रही है।