बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने रहस्यमय हाल में मदरसा हॉस्टल से एक किशोर के लापता होने के मामले में केस दर्ज किया है। रायपुर निवासी हुसैन ने तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा नूर मोहम्मद (14) सिकन्दरपुर स्थित मदरसा हॉस्टल में रहता था। चार नवंबर की सुबह करीब पांच बजे बिना बताए हॉस्टल से सामान लेकर कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद