बस्ती। रुधौली पुलिस ने रहस्यमय हाल में किशोर के लापता होने के मामले में केस दर्ज किया है। रुधौली के बाघाडीहा निवासी जयकार निषाद ने तहरीर में बताया है कि उनका 15 वर्षीय बेटा संजय निषाद छह सितंबर को पढ़ने के लिए जूनियर हाईस्कूल हनुमानगंज गया था। घर न लौटने पर काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर खोजबीन का प्रयास शुरू कर दिया है। संवाद