दुबौलिया। राम जानकी मार्ग पर पायकपुर डिंगरापुर गेट के पास दोपहर 12 बजे के करीब साइकिल से जा रहे तीन किशोरों को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर कलवारी में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के जोगवापुर गांव में चंदन (15) निवासी रामपुर बेनीपुर थाना हंसवर जनपद आंबेडकरनगर चार दिन पहले अपरी मां गुडि़या के साथ ननिहाल आए थे। मंगलवार को चंदन अपने मामा सुरेंद्र (17) पुत्र मल्हर निवासी जोगवापर व अमित (14) पुत्र मिठाई लाल, मरवटिया चौबाइन साइकिल से गौसपुर बाजार कुछ खरीदने गए थे। बाजार से लौटते समय राम जानकी मार्ग पर डिंगरापुर गेट के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि मौके पर ही चंदन की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।