फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मिली हर्रैया से अपहृत किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में मिली हर्रैया से अपहृत किशोरी
विज्ञापन

हर्रैया। थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों से अपहृत की गईं दो किशोरियों को पुलिस ने ढूंढकर दोनों को साथ ले गए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएचओ शैलेश सिंह के अनुसार, सात अक्तूबर को एक गांव से किशोरी को भगा ले जाने के संबंध में राज कुमार निवासी अंबेडकरनगर कस्बा, हर्रैया पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को कस्बे के बभनान अंडरपास से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से किशोरी को छुड़ाकर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। इसी प्रकार एक जुलाई को दूसरी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के संबंध में पुलिस ने उसके परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर पुलिस नई दिल्ली पहुंचकर किशोरी को ढूंढ निकाला। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने परिचित विक्रम कुमार, निवासी साइन, थाना कांटी, जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार से शादी कर ली है। दोनों दिल्ली में पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंची और उसे भी बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्रवाई की। इस मामले में नाबालिग को भगाकर ले जाने व उससे शादी करने के आरोपी विक्रम को पुराने रोडवेज बस स्टैंड हर्रैया के पास से गिरप्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें