फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म

Mon, 12 Feb 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह घर के बाहर छोड़कर भाग गया आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तमंचा दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि बाइक सवार युवक किशोरी को घर से अगवा कर दुष्कर्म करने के बाद सुबह घर के पास छोड़ कर फरार हो गए।

पीड़िता के परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके घर में छत लगाने के लिए शटरिंग का काम चल रहा था। आरोप है कि शटरिंग करने वाला युवक शनिवार देर रात बाइक लेकर एक व्यक्ति के साथ पहुंचा। उसने किशोरी को तमंचा दिखाकर अगवा कर लिया। आरोप है कि किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह पांच बजे के करीब घर के बाहर छोड़ गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद पिता ने छावनी थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुभाष मौर्या ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद

गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड

गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड

गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें