शादी का झांसा देकर ले गया था साथ, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र की एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तीन जुलाई को हुई घटना में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि परिवार के लोगों ने शादी करने की बात कही तो उन्हें अपमानित किया गया।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि तीन जुलाई को आरोपी अंकित वर्मा उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ कई बार दुष्कर्म किया।
जब बेटी घर लौट कर आई तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता का पिता लड़की को साथ लेकर आरोपी घर गया और शादी करने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर आरोपी अंकित भड़क गया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते गाली दी और मारपीट पर अमादा हो गया। केस की विवेचना सीओ हर्रैया को सौंपी गई है।