फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल किशोर की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल किशोर की भी मौत
विज्ञापन

पैकोलिया। हर्रैया-बभनान मार्ग पर पूरा पैकोलिया गांव में ट्रॉली से टक्कर में घायल बाइक सवार किशोर की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके पहले बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मंगलवार की देर शाम पैकोलिया थाना क्षेत्र के पूरा पैकोलिया गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्राली में पीछे से बाइक टकरा गई थी। बाइक चला रहे रज्जाक (18) पुत्र इकबाल, निवासी बिछिया डाड़, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा की मौके पर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग शव को अपने निजी वाहन से घर लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर बैठा अंबर (16) पुत्र गैसली गंभीर रुप से घायल हो गया था। परिवार के लोग उसे लेकर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां पर करीब 12 बजे रात में अंबर की भी मौत हो गई। परिवार के लोग शव रात में ही घर ले आए। बुधवार दोपहर दोनों के शवों को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। एक साथ दो पड़ोसियों की संतानों की मौत से समूचे गांव में मातम छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें