बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में मोबाइल देखने से मना करने की बात पर नाराज होकर एक किशोर के घर से भाग जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चिकवा टोला के रहने वाले राजू साहू ने तहरीर देकर बताया कि उनका 15 साल का बेटा रूद्र मोबाइल देख रहा था। मना करने पर नाराज होकर 23 जनवरी की शाम करीब सात बजे वह घर से कहीं निकल गया। तभी से घर नहीं पहुंचा है। थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद