फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू में डूबी किशोरी चौथे दिन भी नहीं मिली, तलाश जारी

Thu, 16 May 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को नहाते समय पानी में डूब गए थे चार बच्चे
विज्ञापन

तीन बच्चों का नदी में मिल चुका है शव
दुबौलिया क्षेत्र के मोजपुर गांव में रविवार को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया (बस्ती)। सरयू नदी में क्षेत्र के मोजपुर घाट पर डूबी 17 वर्षीय किशोरी शालिनी का पता चौथे दिन भी नहीं चल सका। उसकी तलाश के लिए बुधवार को भी स्थानीय गोताखोरों की टीम प्रयास करती रही। आशंका व्यक्त की जा रही है कि या तो पानी की तेज धारा के साथ कहीं दूर पहुंच गई होगी या नदी के तल की रेत में जाकर फंस गई होगी। उसके साथ लापता सोहन का शव मंगलवार को दुर्घटना स्थल से 200 मीटर दूर पानी में उतराया मिला था। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव का कुआनों नदी के मूड़घाट पर दफन कर दिया गया था।
बुधवार को भी थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय के सहयोग से स्थानीय गोताखोरों को बुलवाकर दुर्घटना स्थल के करीब 700-800 मीटर की दूरी में चार से पांच घंटे सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन शालिनी का पता नहीं चल सका। शालिनी का पता न चलने से परिवरीजन घाट के किनारे रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन

रविवार दाेपहर में करीब दो बजे नौ बच्चे स्नान कर रहे थे। इतने में चार बच्चे नदी की धारा में लापता हो गए थे। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर नदी से पांच लोगों को बचा लिया। पिपरी गांव निवासी बंशीधर गिरि की बेटी पार्वती (20) व शालिनी (17), बंशीधर के भाई अनिरुद्ध की पुत्री काजल (14) और रमवापुर निवासी सोहन पुत्र रामू (13) नदी की धारा में लापता हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों ने कुछ घंटे बाद पार्वती व काजल का शव ढूंढ निकाला था। मगर, सोहन व शालिनी का पता नहीं चला। दोनों की तलाश के लिए सोमवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने दो मोटर बोट से सरयू नदी में सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन शाम साढ़े चार बजे तक सफलता न मिलने पर टीम लौट गई। मंगलवार सुबह से ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से परिवार के लोग ढूंढने में जुट गए थे। दोपहर 12 बजे के आसपास सोहन का शव उतराया मिल गया था। मगर, शालिनी की बुधवार देर शाम तक तलाश जारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें