बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच गड़हा दल थम्मन गांव के सामने डाउन ट्रैक पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान, बस्ती। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान गौर रेलवे स्टेशन के बीच गडहा दल थम्मन गांव के पास मंगलवार दोपहर डाउन लाइन से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। आरपीएफ की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पैकोलिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
परिवार के लोग घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उसे रेलवे लाइन पर जाते भी किसी ने नहीं देखा। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की पहचान गड़हा दलथम्हन गांव निवासी हरिश्चंद्र की 17 वर्षीय बेटी पूनम सोनकर के रूप में हुई। घर के लोग बताते हैं कि कुछ समय पहले वह निकली थी। डाउन ट्रैक से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। थानाध्यक्ष पैकोलिया जनार्दन प्रसाद ने बताया कि आरपीएफ से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।