सोनहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात किशोर ने गांव की किशोरी को घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपी उनकी 16 वर्षीय पुत्री को घर में बुलाया। आपत्ति करने पर मारने-पीटने लगा। परिवार के लोग पहुंच गए तो वह भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक रमजान अली अंसारी ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। संवाद