बहादुरपुर। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की माने तो किशोरी की रात में ही तबीयत खराब हुई थी घर पर कुछ घरेलू उपाय से उसे कुछ आराम मिल गया था। सुबह होने की प्रतीक्षा थी किंतु भोर में ही उसकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी नगर रामप्रसाद यादव ने बताया जानकारी नहीं है, न ही किसी के द्वारा अब तक कोई सूचना दी गई है यदि सूचना मिलेगी तो जांच की जाएगी। संवाद