वॉल्टरगंज। मनौरी ओवरब्रिज के पास उसका गांव के सामने शाम को अप ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। मेमो की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश चंद चौधरी, आरपीएफ के उपनिरीक्षक मन्नत प्रसाद व कांस्टेबल रामभवन पांडेय शव की पहचान करने में जुट गए। थोड़ी देर बाद शव की पहचान बनतला निवासी चैयरमैन यादव की 15 वर्षीय बेटी मोनी यादव के रूप में हुई। किशोरी के पिता ने शव की पहचान किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद