फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पानी पीने गए किशोर की करंट लगने से मौत

Mon, 19 Jun 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के रौतापार गांव में टुल्लू पंप से पानी पीने गए 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। टुल्लू पंप से पोखरे में पानी भरा जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आंबेडकर नगर जनपद के हसवर गांव निवासी चांद मोहम्मद तीन दिन पहले अपनी ननिहाल रौतापार निवासी मो. हुसेन के यहां शादी में शामिल होने आया था। रविवार को दोपहर बाद मवेशी चराने गया था। गांव के सिवान में मछली पालन वाले पोखरे में टुल्लू पंप से पानी भरा जा रहा था। वहां चांद मोहम्मद पानी पीने चला गया। करंट की चपेट में आने से अचेत होकर दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ननिहाल के लोग महादेवा के निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें