फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नेल कटर से किशोर ने किया दूसरे पर हमला, आरोपी हिरासत में

Sun, 09 Jul 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी चौराहे निकट स्थित एक निजी विद्यालय के पास मामूली विवाद में एक किशोर ने दूसरे किशोर पर नेलकटर के चाकू से हमला कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के खडौआ खुर्द निवासी 17 वर्षीय किशोर व पोखरनी निवासी 15 वर्षीय किशोर के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच 15 वर्षीय किशोर ने अपने पास रखे नेल कटर के छोटे चाकू से 17 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। उसके हाथ पर चोट आई। आसपास के लोगों ने किसी तरह झगड़ा छुड़ाया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया और थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें