रूधौली। थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में गाय को मारने पर पिता ने बेटे को डांट दिया। क्षुब्ध होकर 17 वर्षीय किशोर घर से बिना बताए चला गया। दो दिनों तक ढूंढ़ने के बाद पिता ने थाने को सूचना दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे ढूंढ़ कर सीडब्लूसी के सामने प्रस्तुत किया। वहां से उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। एसएचओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि वह आंबेडकर नगर जनपद में अपने नाना के घर मिला। संवाद