फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दरिंदगी मामला: कुंदन सिंह के अवैध घर की तरफ नहीं बढ़ पा रहा बुलडोजर, बच्ची की हो गई थी मौत

Mon, 12 Jun 2023 05:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

गौर थाने के नए एसएचओ राज कुमार पांडेय ने रविवार को केस की विवेचना शुरू की। बताया कि केस के संबंध में अब तक की गई विवेचना और जुटाए गए तथ्यों की जानकारी ले रहे हैं। इसमें जो भी तथ्य-सुबूतों की अनदेखी की गई होगी,उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा। नए विवेचक ने रविवार शाम को मृतका के पिता-माता और अन्य लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
किशोरी से दरिंदगी का आरोपी भाजपा नेता कुंदन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती में किशोरी से दरिंदगी के आरोपी कथित भाजपा नेता कुंदन सिंह के मकान की नवैयत तय करने में राजस्व विभाग पांच दिन से उलझा हुआ है। पैमाइश में उस मकान का पिछला हिस्सा चक मार्ग में बना पाया गया था। बावजूद इसके कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। इस देरी से दरिंदगी की शिकार किशोरी के परिवार वालों को संदेह होने लगा है कि कहीं बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश तो नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


हालांकि एसडीएम हर्रैया गुलाबचंद ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि राजस्व टीम ने जो पैमाइश की है, उससे संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। जिस नंबर में वह मकान बना है, उसकी नक्शा शीट में कुछ अंतर आ रहा है। इसको लेकर टीम काम कर रही है। यदि आवश्यकता पड़ी तो सोमवार को नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी के नेतृत्व में राजस्व टीम दोबारा उस मकान की पैमाइश कर सकती है। उसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि घटना के दूसरे दिन शव रखकर प्रदर्शन के दौरान परिवार व क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की थी कि जिस मकान में दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया, वह सरकारी जमीन में बना है। इसलिए उसे ढहाया जाए। मौके पर मौजूद एसडीएम गुलाम चंद ने उन्हें आश्वस्त किया था कि यदि वह मकान सरकारी भूमि में पाया गया तो उस पर बुलडोजर चलवाया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: किशोरी से दरिंदगी : हटाए गए थानेदार, नए एसएचओ करेंगे केस की तफ्तीश

एसडीएम ने कानूनगो दिनेश उपाध्याय, हलका लेखपाल उदय प्रताप, अख्तर आलम, जवाहर विक्रम यादव, धर्मेंद्र यादव की टीम को आरोपी के मकान की पैमाइश के लिए भेजा। राजस्व टीम के अनुसार, उस भूखंड का करीब ढाई मीटर चौड़ा व सात मीटर लंबा हिस्सा चकमार्ग का पाया गया है, जिसे बैनामे की जमीन के बाद कब्जा करके मकान बना लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कुंदन सिंह का मकान गाटा संख्या 9 में बना हुआ है। उसका रकबा 0.041 हेक्टेयर है, जबकि मौके पर 0.067 की शीट बनी हुई है, जिसमें अन्य मकान भी हैं।

विज्ञापन

केस की नए सिरे से विवेचना शुरू

गौर थाने के नए एसएचओ राज कुमार पांडेय ने रविवार को केस की विवेचना शुरू की। बताया कि केस के संबंध में अब तक की गई विवेचना और जुटाए गए तथ्यों की जानकारी ले रहे हैं। इसमें जो भी तथ्य-सुबूतों की अनदेखी की गई होगी,उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा। नए विवेचक ने रविवार शाम को मृतका के पिता-माता और अन्य लोगों से बातचीत की। केस में शुरू से लेकर अब तक के घटनाक्रम की उनसे जानकारी ली। परिवार वालों ने उन्हें बताया कि गौर थाने की पुलिस ने किस तरह मामले में लीपापोती करने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: नींद की अधिक गोली खाने से दरोगा की मौत, पति-पत्नी के बीच चल रहा था मनमुटाव

निशुल्क पैरवी करने की पेशकश
रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने हाईकोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता राहुल यादव पहुंचे। परिवार के लोगों को सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि वह इस केस की निशुल्क पैरवी करके न्याय दिलाएंगे। गंगादीप कालोनी झूंसी प्रयागराज के अधिवक्ता राहुल यादव ने बताया कि प्रकरण की जानकारी होने के बाद वह परिवार के लोगों से मिले। इस केस को अत्यंत जघन्य बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें