फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर-घर पहुंची टीमें, छूटे बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पल्स पोलिया अभियान के तहत सोमवार को नामित टीमें घर-घर पहुंची और शून्य से पांच साल तक के छूटे बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई। डीआईओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि छह दिन तक जो बच्चे छूट गए हैं, उन्हें आच्छादित करने के लिए बनी 750 टीमें घर-घर जाएंगी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जिले में इस बार 3.48 लाख बच्चे पोलियो रोधी खुराक से आच्छादित किए जाएंगे। शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील लोगों से की गई। अधिकारियों ने कहा कि 3.48 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोमवार को घर-घर टीमें पहुंची और कुल, 80 हजार बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें