फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों की आज से लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

Mon, 08 Jul 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। परिषदीय स्कूलों में सोमवार से शिक्षकों और छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने ने बीएसए को निर्देश दिए कि आठ जुलाई से सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करना अनिवार्य होगा। आदेश में कहा गया है कि प्रेरणा पोर्टल पर के सभी 12 तरह के रजिस्टर डिजिटलीकरण किया गया है। शिक्षकों को भी छात्रों के साथ टैबलेट पर फेस रिकग्निशन सिस्टम (चेहरा दिखाकर) हाजिरी दर्ज करानी होगी। इसका शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है।
जिले में 2206 परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय हैं। 1726 परिषदीय स्कूलों के 3267 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए गए है।सत्र 2024-25 में प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर्स मॉड्यूल को अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूलों में उपस्थिति, प्रवेश, कक्षावार छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण, स्टॉक, चेक इश्यू, बैठक, निरीक्षण, पत्र व्यवहार, बालगणना, पुस्तकालय एवं खेलकूद रजिस्टर को डिजिटल किया गया है। वही टैबलेट चलाने के लिए जो सीयूजी पोस्टपेड सिम वितरित किया गया है जिसमें हर महीने 70 जीबी डाटा मिलेगा। सिम का बिल विभाग द्वारा ही भरा जाएगा। आठ जुलााई से सभी शिक्षको को आनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि सोामवार से शासन की ओर से शिक्षकों के छात्रों के साथ टैबलेट पर चेहरा दिखाकर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराने के लिए आदेशित किया गया है। साथ स्कूल की सभी सभी रजिस्टर आनलाइन भरना होगा। अगर किसी टैबलेट में टेक्निकल खराबी आती है तो कंपनी की ओर से सही कराया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें