फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे शिक्षक : बीएसए

Sun, 18 Jun 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बीएसए ने कहा कि योग दिवस को अधिकतर शिक्षक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दिन विद्यालय खोलने का आदेश भी कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के क्रम में ओपन जिम में योग तथा ध्यान साधना अभ्यास सत्र में बीएसए ने कहा कि योग का मतलब है जोड़ना, खुद में ऊर्जा को समाहित करना। शरीर, मन और आत्मा को मजबूत और खूबसूरत बनाना है। जीवन विज्ञान व संस्कार है तो योग शरीर का अलंकार है। इस मौके पर योगाभ्यास तथा ध्यान केंद्र अभ्यास में मंडलीय समन्वयक मध्याह्न भोजन मिथिलेश श्रीवास्तव, एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार यादव, एआरपी अनिल पांडेय, संतोष पांडेय, हनुमान पांडेय, मो. आरिफ, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अरुण पांडेय, विनय चौधरी तथा मनमोहन श्रीवास्तव काजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें