बस्ती। पदोन्नति आदेश जारी कराने समेत 15 सूत्री मांगों के निस्तारण के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ छह नवंबर से बीएसए कार्यालय के सामने धरना देगा। संगठन ने डीएम, एडी बेसिक समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की अपील की है। जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक पदोन्नति आदेश और प्रभारी प्रधानाध्यापकों के वेतन भुगतान का आदेश जारी होने के बाद ही घर जाएंगे। मांगों की अनदेखी के चलते शिक्षकों को धनतेरस के दिन धरना देने के लिए विवश होना पड़ रहा है। जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति, प्रभारी प्रधानाध्यापकों के वेतन भुगतान, अनियमित रूप से काटे गए जीआईएस की धनराशि वापसी समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए धरना दिया जाएगा। संवाद