फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों ने डीएम और बीएसए को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। ज्ञापन में जनगणना ड्यूटी में आ रही परेशानियों को दूर करने, शिक्षकों की पदोन्नति, बकाया वेतन का भुगतान और कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। वे बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करते हैं। ऐसे में शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने शिक्षण कार्य को पूरा कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें