फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समाधान दिवस में शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

Sun, 29 Jun 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्राथमिक शिक्षक संघ के परशुरामपुर ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल थाना समाधान दिवस में पहुंचा। एसडीएम हरैया को संबोधित शिकायती पत्र देकर बताया कि क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में चोरियां हो रही हैं। पिछले कुछ महीनों में होने वाली चोरियों का जिक्र करते हुए शिक्षकों ने कहा कि किसी भी चोरी में पुलिस कार्रवाई न करने के कारण चोरों का मनोबल बढा हुआ है। शुक्रवार/शनिवार की रात प्राथमिक विद्यालय रायपुर में हुई चोरी की तहरीर भी दी गयी। जिसमें ताला तोडकर बर्तन,सिलेंडर,पंखा ,राशन आदि चुराने की बात कही गई है। समाधान दिवसाधिकारी एसडीएम हरैया उमाकांत तिवारी ने थानाध्यक्ष परशुरामपुर को केस पंजीकृत कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें