फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वरिष्ठता सूची ठीक करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया धरना

Wed, 08 Nov 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षको ने वरिष्ठता सूची की खामियों को लेकर बीएसए कार्यालय पर रात्रि कालीन धरना शुरू किया। जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि जिले में लगातार मांग के बावजूद अभी तक वरिष्ठता सूची को ठीक करके अपलोड नहीं किया गया है। जिससे शिक्षकाे में आक्रोश है। जबकि सचिव बेसिक शिक्षा ने अपने आदेश में कहा था कि 30 अक्टूबर तक वरिष्ठता सूची अपलोड कर आठ नवम्बर तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर लिया जाय। मांग किया कि तत्काल प्रभाव से वरिष्ठता सूची को ठीक करके अपलोड करने के साथ ही पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण किया जाय। इस मौके पर
विज्ञापन

जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ,शिवरतन, डा. प्रमोद सिंह, शिव प्रकाश सिंह, सुरेश गौड़, प्रवीन श्रीवास्तव, सुधीर तिवारी, विवेक सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, विजय भारती, संदीप यादव, मंगला प्रसाद मौर्य, विजय राव, अखिलेश मिश्र, राहुल सिंह, वीरेन्द्र चौधरी, विशाल द्विवेदी, अरविन्द त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें