फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने दिया धरना

Fri, 22 Sep 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 21 अक्तूबर को स्कूूलों को बंद कर दी गई आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में बीएसए भवन परिसर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना दिया गया। इस दौरान शिक्षकों ने एनपीएस का पुतला भी फूंका। अंत में बीएसए और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2005 में लागू की गई एनपीएस व्यवस्था कर्मचारियों के लिए हितकर नहीं है। 19 वर्ष के बाद भी समय से न तो खाते खुले और न ही कटौती सुव्यवस्थित हो पाई। दोष पूर्ण व्यवस्था के कारण अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक आर्थिक, मानसिक उत्पीड़न झेल रहे हैं। आकस्मिक, दैवीय घटना होने पर कर्मचारियों के परिवार का भविष्य सुरक्षित नहीं रह गया है। एनपीएस में पेंशन भुगतान की गारंटी भी नहीं दी गई है। यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी तो 21 अक्तूबर को सभी परिषदीय विद्यालयों में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षकों, अनुदेशकों से जुड़े स्थानीय मुद्दे भी उठाए गए। मांग की गई सभी संविदा कार्मिकों का मानदेय समय से दिलाया जाए। रसोइया, अनुदेशक, शिक्षामित्र आदि स्टॉफ मानदेय के लिए कई-कई महीने इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर अखिलेश मिश्र, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विजय प्रकाश चौधरी, अभय सिंह यादव, सूर्य प्रकाश शुक्ल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें