केडीसी में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं प्राचार्य प्रो. रीना पाठक व अन्य शिक्षक। संवाद
- फोटो : BASTI
विद्यार्थियों को सही राह दिखाते हैं शिक्षक
प्रदर्शनी में लगाए गए प्रसिद्ध शिक्षकों का पोस्टर
बस्ती। शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज परिसर में में शासन के निर्देश पर शिक्षक पर्व मनाया जा रहा है। पर्व के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय ज्ञान प्रणाली में शिक्षकों के योगदान पर प्रदर्शनी और पुस्तक वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में प्रसिद्ध शिक्षकों का पोस्टर प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों को सही राह दिखाते हैं
प्रदर्शनी का अवलोकन प्राचार्य प्रो. रीना पाठक व प्रोफेसरों ने किया। हिंदी परास्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा सुषमा गुप्ता ने प्रेमचंद की कहानी नमक का दरोगा का वाचन किया। इसका विश्लेषण महाविद्यालय के हिंदी सहायक आचार्य अभिषेक कुमार मिश्र ने किया। अभिषेक ने प्रेमचंद की साहित्य दृष्टि की चर्चा की। प्राणि विज्ञान के सहायक आचार्य डॉ. आयुषी मिश्रा ने मुल्कराज आनंद की कहानी द लॉस्ट चाइल्ड का अंग्रेजी में वाचन किया। इस कहानी का विश्लेषण वरिष्ठ प्राध्यापक एवं पूर्व प्राचार्य प्रो. रघुवंश मणि त्रिपाठी ने किया।
उन्होंने मुल्कराज आनंद के जीवन और साहित्यक दृष्टि की चर्चा की। रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार बसाक ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सुस्मिता श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर प्रो. गोपालजी कुशवाहा, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय आदि मौजूद रहे।