फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेटियों की शादी के लिए टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने बांटे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शिक्षकों के हित में काम करने वाली टीचर्स सेल्फ केयर टीम की ओर से शनिवार को कप्तानगंज बीआरसी पर सहायता राशि के चेक बांटे गए। टीम के जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि छह लाभार्थियों को बेटी की शादी के लिए 51-51 हजार रुपये की सहायता की गई। इस तरह 3.06 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। लाभार्थियों में छेदी प्रसाद, प्रेम पुजारी, किरन, मजहर आलम, वृजेश कुमार ओझा, प्रकाश कुमार गौतम शामिल रहे। मंडल सह-संयोजक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम का उद्देश्य जरूरत के समय शिक्षकों और उनके परिवारों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है। इस मौके पर दिलीप कुमार चौधरी, लक्ष्मण पाल, रवींद्र मौर्य, अकील गिरि, अशोक कुमार, संजय मिश्रा, घनश्याम तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें