प्राथमिक शिक्षक संघ ने सीडीओ को सौपा ज्ञापन।
बस्ती। प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में परिवार सर्वेक्षण से हाथ खड़े कर दिए हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों व पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश प्रजापति को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि ग्रीष्मावकाश में शिक्षक परिवार सर्वेक्षण नहीं करेंगे। जो सर्वेक्षण शिक्षकों ने अब तक कर लिया है, उसका फीडिंग भी अब शिक्षक नहीं कराएंगे।
ज्ञापन में दलील दी गई है कि दूसरे जिलों से नियुक्त होकर आए शिक्षक ग्रीष्मावकाश में अपने घर चले गए हैं। ऐसे में पंचायत भवन पर या बीआरसी पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर से डाटा का ऑनलाइन फीडिंग कराया जाए। प्रभारी जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बुलाकर उनसे शिक्षकों की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करके कार्रवाई करने के लिए कहा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, सदर ब्लाक के अध्यक्ष शैल शुक्ला, जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ला, आशुतोष पांडेय, रीता शुक्ला, ज्ञान प्रताप उपाध्याय, कृष्ण कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।