नगर बाजार (बस्ती)। प्राथमिक शिक्षक संघ बहादुरपुर ब्लॉक इकाई की बैठक शनिवार को नगर बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुई। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने बैठक में बताया कि पांच सितंबर को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर अटल बिहारी उपाध्याय, अमरेंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र यादव, राजन सिंह, अवधेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद