फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

Thu, 17 Aug 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर/बस्ती। उच्च शिक्षा विरोधी नीतियों, पुरानी पेंशन बहाली एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति के विरोध में बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर के सभी शिक्षक व कर्मचारी हाथ में काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


महाविद्यालय इकाई शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. गजेंद्र उबारन गिरी ने बताया कि सरकार की ओर से लगातार उच्च शिक्षा के अध्यापकों और कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार टस से मस नहीं हो रही है। सरकार की ओर से लागू नई उच्च शिक्षा नीति का भी विरोध जताया जा रहा है। पूर्व में ही सरकार को इसकी चेतावनी दी गई, मगर सरकार अपनी हठधर्मिता पर कायम है। इसके विरोध में 16 से आगामी 21 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर कार्य में संलग्न रहते हुए सरकार का विरोध किया जाएगा। 22 अगस्त को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर सभी महाविद्यालय के अध्यापक और कर्मचारी संयुक्त रूप से एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. ललित कुमार गोयल, डॉ. भरत गौतम, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सीमा जयसवाल, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. पूजा,रामप्रकाश वर्मा, गौरव श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, सतीश कुमार, रवि शुक्ल, पंकज चौहान, रमेश कुमार पांडेय, राजीव त्रिपाठी, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें