फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एडी बेसिक से शिक्षकाें ने पदोन्नति की मांग की

Thu, 14 Sep 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय शिक्षकों को एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ल से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर 5 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके 68500 बैच के शिक्षकों को पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शिक्षक नेता रवीश कुमार मिश्र ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में 5 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल किए जाने का नियम है। उन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए। हरिकृष्ण उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों की सेवा अवधि 5 साल पूरी हो चुकी है। इसलिए वह भी पदोन्नति के हकदार हैं। इस मौके पर महेंद्र कुमार, भागीरथी यादव, विवेक यादव, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें