फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कैशलेस इलाज की सुविधा से शिक्षकों में खुशी

Sun, 07 Sep 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शिक्षक दिवस पर प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक के सभी शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा के बाद प्रसन्नता के लहर दिखाई पड़ी। राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक इस बात से प्रसन्न है कि उनकी वर्षों से चल रही मांग पूरी हो गई। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष हरिशंकर पांडेय ने कप्तानगंज में शिक्षकों का मुंह मीठा करा कर इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। इससे बस्ती जनपद के 401 विद्यालयों में अध्यापन कर रहे शिक्षक व कर्मचारी इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि कम से कम बीमार होने पर उनके दवा का खर्चा सरकार देगी। प्रदेश मंत्री रमेश कर पाठक और सूर्यनारायण उपाध्याय भाऊक तथा राकेश दुबे ने सरकार के निर्णय पर संतोष जताया। डॉ अरविंद कुमार मिश्र व अनिल त्रिपाठी आदि ने भी बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें