बस्ती। आजमगढ़ में हुई घटना में प्रधानाध्यापक व शिक्षक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के मामले का लेकर सीबीएसई एवं यूपी बोर्ड के विद्यालयों के प्रबंधक मुखर हो गए हैं। घटना के विरोध में 8 अगस्त को सभी विद्यालय को बंद रखेंगे।
यह निर्णय रविवार को उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में विद्यालय प्रबंधकों की बैठक में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि आजमगढ़ के एक स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने एक बच्चे को स्कूल में मोबाइल लाने पर जब डांट कर उनके अभिभावक को सूचना देने की बात कही, तो इससे नाराज होकर उसने स्कूल की बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली। इस घटना में पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
बैठक में विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों ने एक स्वर में इसका समर्थन किया। इस मौके पर जेपी तिवारी, राजेश मिश्रा,अनूप खरे, मुकेश खंडेलवाल, अजीत सिंह, बबलू श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।