फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक ​शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को सौपा
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को प्रेस क्लब में बैठक हुई। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली को संघर्ष की रणनीति तय की गई। बाद में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। ब्लाॅक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक शिक्षकों, कर्मचारियों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने के बाद आगे की लड़ाई तय की जाएगी। वहीं 21 सितंबर से 21 अक्तूबर तक बीएसए कार्यालय पर नियमित सभा होगी। इसके बाद भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो सभी शिक्षक भारत बंद की प्रतिबद्धता का समर्थन करेंगे। इस मौके पर सूर्यप्रकाश शुक्ल, अखिलेश मिश्र, शिव कुमार तिवारी, रक्षाराम वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें