फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 14 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक अजय सिंह को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने रविवार को पुरानी पेंशन नीति बहाली को लेकर विधायकों को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह की अगुवाई में हर्रैया विधायक अजय सिंह, रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी को 18 सूत्री मांग पत्र देकर समस्याओं के निस्तारण कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विधायकों ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को वे मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। संघ के जिला मंत्री बाल कृष्ण ओझा ने बताया कि पुरानी पेंशन नीति बहाली, राज्य कर्मचारियोें की भांति शिक्षकोें को कैश लेश चिकित्सा व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाए। परिषदीय विद्यालयोें में पदोन्नति, अंतरजनपदीय स्थानांतरण, प्रतिकर अवकाश, विद्यालय में अध्ययन समयावधि, माध्यमिक की भांति चयन वेतनमान, ऑनलाइन कार्यों पर रोक लगनी चाहिए। दुर्गेश यादव ने बताया कि यदि मांगें न मानी गई तो 4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर राम सागर वर्मा, संजीव सिंह, नरेंद्र वर्मा, अभिषेक वर्मा, राम पियारे, रामभवन, नीरज सिंह, शिवशंकर यादव, मनीष, रमाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें