फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त

Thu, 28 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने वेतन वसूली कर प्राथमिकी दर्ज कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फर्जी अंकपत्र पर नौकरी कर रहे एक शिक्षक को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। वह सहायक अध्यापक पद पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मरवटिया परशुरामपुर में तैनात था।
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि सहायक अध्यापक अनिल कुमार गुप्ता के खिलाफ फर्जी अंकपत्र से नौकरी हासिल करने की शिकायत थी। इस मामले में जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। बताया कि अनिल कुमार गुप्ता ग्राम मगहर जिला संतकबीर नगर का निवासी है। शिकायत मिली थी कि इनका बीटीसी प्रमाणपत्र फर्जी है। इसकी जांच कराई गई, जिसमें सबकुछ खुल गया। संबंधित अध्यापक ने वर्ष 1999 में अंतर जनपदीय स्थानांतरण से जिले में कार्यभार ग्रहण किया था
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने तथा वेतन वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें