फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मित्र की रिवाल्वर टेस्ट करते समय लगी थी शिक्षक को गोली

Wed, 06 Mar 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस यह जांच कर रही है कि किसी लापरवाही से गोली चली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। गोली लगने से घायल खौरहवा मोहल्ले के शिक्षक की हालत खतरे से बाहर है। गोरखपुर में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि किसी मित्र की लाइसेंसी रिवाल्वर से लापरवाही में गोली चल गई थी। गोली शिक्षक की जांघ में लगी थी। परिवार के लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए मामले को दबाने में जुटे हैं। उधर, पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि किसकी लापरवाही से घटना हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया लाइसेंसी असलहे के दुरुपयोग का मामला सामने आ रहा है। जिस असलहे से घटना हुई है उसका लाइसेंस निरस्त कराने के लिए प्रशासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात बाबा रामदास उच्तर माध्यमिक विद्यालय कैथोलिया लाला में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात खैरहवा निवासी शिक्षक वरुण कुमार शुक्ल की जांघ में गोली लग गई थी। उन्हें सदर हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि शिक्षक वरुण के मित्र का लाइसेंसी रिवाल्वर टेस्ट करने के दौरान गांधीनगर में अचानक हादसा हो गया था। पुलिस उस मित्र के बारे में पता लगा रही है। कोतवाली पुलिस शिक्षक से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें