बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में शनिवार को मल्टीपरपज हॉल के पास एक शिक्षक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। मल्टीपरपज हॉल से कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल रथ यात्रा का शुभारंभ होना था। कार्यक्रम में राजकीय हाई स्कूल खलील पट्टी के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह भी शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले ही उन्हें यह स्वास्थ्य संकट आया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सीपीआर दी। इसके बाद शिक्षक को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद