उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय प
बस्ती। अनलाॅक न होने वाले शिक्षकों के अप्रैल माह को वेतन भुगतान ऑफलाइन किए जाने की मांग को लेकर बीएसए दफ्तर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का असहयोग आंदोलन दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान लेखाधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया गया। संघ के पदाधिकारी और शिक्षकों ने नारेबाजी की।
संघ के अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल इस मुद्दे परबीएसए से मिलकर वार्ता किया लेकिन समस्या का निदान नहीं किया गया। विवश होकर हमें आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी। बीएसए ने विश्वास दिलाया था कि ऑफलाइन वेतन भुगतान के लिए आदेश कर दिया गया है। वहीं धरने पर पहुंचे लेखाधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था बनने के बाद ही वेतन भुगतान हो सकेगा। आंदोलित शिक्षकों ने निर्णय लिया कि वेतन भुगतान न होने की स्थिति में 6 मई को लेखाधिकारी कार्यालय पर असहयोग आंदोलन होगा। कहा कि मानव संपदा पोर्टल नहीं चल रहा है। इससे शिक्षक परेशान हैं। जान बूझकर अप्रैल का वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिला मंत्री राघवेंद्रसिंह, अभय सिंह यादव, विजय प्रकाश चौधरी, शैल शुक्ल, देवेंद्र वर्मा, रीता शुक्ला, बब्बन पांडेय, सूर्य प्रकाश शुक्ल मौजूद रहे।