फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार रुपये का इनामी बर्खास्त शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
15 हजार रुपये का इनामी बर्खास्त शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

- दूसरे के प्रमाणपत्र पर कर रहा था नौकरी, बीएसए ने किया था बर्खास्त
- पैकोलिया थाने में खंड शिक्षा अधिकारी ने दर्ज कराया था मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नाम बदलकर महराजगंज जनपद में तैनात शिक्षक के प्रमाणपत्र पर गौर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नौकरी करने वाला जालसाज सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद बीएसए ने उसे बर्खास्त कर दिया था, जबकि एसपी आशीष श्रीवास्तव की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
महराजगंज जिले के परतावल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पिपरा खादर में भानु प्रताप यादव सहायक अध्यापक हैं। वह मूल रूप से गोरखपुर के सराय महुलिया पोस्ट जमीन भीटी के निवासी हैं। जांच में पता चला कि संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी राम गोपाल ने अपना नाम भानु प्रताप यादव रख लिया और महराजगंज में तैनात शिक्षक के प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल कर बस्ती जिले के गौर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद में नौकरी हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ की जांच में पाया गया कि गौर ब्लॉक में तैनात भानु प्रताप यादव का शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी है। इस आधार पर बीएसए ने उसे बर्खास्त कर खंड शिक्षा अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। पैैैकोलिया थाने में खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार नाथ वर्मा ने बर्खास्त शिक्षक भानु प्रताप यादव के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया। एसओ पैकोलिया दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमे की तफ्तीश में पाया गया कि वांछित आरोपी का नाम भानु प्रताप यादव नहीं बल्कि राम गोपाल है। सोमवार को पुलिस ने राम गोपाल को परसा गना तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें