महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के एक विद्यालय के शिक्षक पर छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने पुलिस सहित जिले के उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हर्रैया क्षेत्र के कोदई गांव निवासी शक्ति शरण उपाध्याय ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि नौ वर्षीय बेटा अभिषेक पिकौरा गांव स्थित एक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। सुबह परीक्षा देने गया।
शिक्षक ने बेटे की पिटाई कर दी। प्रधानाचार्य अशोक मिश्रा ने बताया कि छात्र नकल कर रहा था। इसके लिए डांटा गया था। अन्य आरोप निराधार हैं। संवाद