पुरानी बस्ती। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बुधवार को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के संविलयन माध्यमिक विद्यालय पठान टोला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल पूजा, अंजली सिंह और खुशबू यादव ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के महत्व पर प्रकाश डाला। वीमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। संवाद