फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीसीए ब्लू ने 18 रनों से जीता मैच

Sat, 03 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रणजी खिलाड़ी मनजीत ने विजेता को ट्रॉफी दी।
विज्ञापन
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच शुक्रवार को टीसीए रेड व टीसीए ब्लू के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में टीसीए ब्लू ने 18 रनों से मैच को जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर टीसीए ब्लू के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में 34 ओवर में ही टीसीए ब्लू की टीम 206 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से आलोक मिश्रा ने 83 और हिमांशु ने 34 रन बनाए। 206 रन के जवाब में उतरी टीसीए रेड के टीम 36 ओवर में 188 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आदित्य 28 और गौरव गोस्वामी ने 18 रन बनाए। आलोक मिश्रा ने चार और मोहन ने तीन विकेट चटकाए। इस प्रकार टीएसी ब्लू ने मैच को 18 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द सीरीज आशीष को जबकि बेस्ट बैट्समैन आलोक मिश्रा और बेस्ट बॉलर समीर व इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार यशस्वी यादव को दिया गया। मैच में खिलाड़ियों को पुरस्कार रणजी खिलाड़ी मनजीत चौधरी ने दिया। इस मौके पर शिव शंकर यादव, आलोक वर्मा, राहुल पाल, आदर्श पांडेय, अमित पांडेय, अब्दुल विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें