बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पैड़ा चौराहे के पास कैपसूल टैंकर ने ऑटो सहित दो वाहनों में टक्कर मार दिया। इससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने अपने वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। भागते समय पुलिस ने पड़िया के पास टैंकर को पकड़ लिया गया। चालक टैंकर छोड़ फरार हो गया।
एसओ रामफल चौरसिया ने बताया कि कोहरे के बीच एलपीजी गैर लेकर जा रहा कैपसूल टैंकर अनियंत्रित होकर पहले ऑटो को चपेट में ले लिया। इसके बाद उसकी चपेट में एक बाइक भी आ गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद