फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बदले मौसम में रखें सेहत का ख्याल, बीमार बना रही गुलाबी ठंड

Fri, 20 Oct 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मांसपेशियों में दर्द से बचाव के लिए पंखा चलाकर न सोने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद वातारण में नमी बढ़ गई है। इससे सुबह-शाम गुलाबी ठंड हो रही है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। अस्पतालों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर रामजी सोनी बताते हैं कि बुखार, जुकाम, गले में खरास, मांसपेशियों में दर्द के मरीजों आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित आ रहे हैं। चिकित्सक उन्हें परामर्श व दवाओं के साथ सुबह-शाम फुलआस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टर रामजी सोनी बताते हैं कि बदलते मौसम में दवाओं से ज्यादा कारगर बचाव है। सुबह-शाम घर से निकलते या लौटते समय मोटे कपड़े पहनें। ठंडे पानी का सेवन बंद कर दें। प्रयास करें कि उबला हुआ पानी ही पिएं। मांसपेशियों में दर्द से बचने के लिए पंखा चलाकर न सोएं।
विज्ञापन

-
ये बरतें सावधानियां

- बच्चों को सीधे खुली हवा में न ले जाएं।

- फुल आस्तीन वाले कपडे़ ही पहनाएं।
- फ्रिज का ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक से परहेज रखें।
- तबीयत बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें