फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चाकू मारने की घटना में नहीं मिली तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी,महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल गांव निवासी युवक को चाकू मारने का मामला उलझ गया है। घायल ने पुलिस को मौखिक बयान दिया है कि उसे जान से मारने के लिए चाकू से वार किया गया, लेकिन पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं है। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस को परिवार की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बतार दें कि मुंडेरवा थाने के बेहिल गांव निवासी 32 वर्षीय अजय विश्वकर्मा पुत्र चंद्रिका को कुछ लोगों ने गौरा उपाध्याय गांव के पास चीखते-चिल्लाते देखा। बेहिल गांव के लोग नहर की तरफ दौड़े तो देखा कि अजय खून से लथपथ पड़ा था। उसके पेट में हुए घाव से खून बह रहा था। गांव के लोगों ने घटना की सूचना महादेवा चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल को दी। उनकी मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। वहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें